Amazon

Sunday, October 4, 2020

ऑटो का इंतजार करते समय बदमाशों ने छीना मोबाइल, पीड़ित बोला- सो रहा था तो चोरी हो गया फोन

जालंधर बाईपास के पास ऑटो का इंतजार कर रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपटमारी कर मोबाइल छीन लिया। मगर पीड़ित का कहना है कि वह दुकान में सो रहा था तो उसका फोन चोरी हो गया। फिलहाल सलेम टाबरी पुलिस ने शिवपुरी के अनिल कुमार की शिकायत पर हेमंत, रोहित पर पर्चा किया है।

एएसआई जतिंदर कुमार के अनुसार अनिल काम से जालंधर बाईपास से शिवपुरी जा रहा था तो ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और फोन छीन ले गए। पीड़ित का कहना है कि वह साइकिल रिपेयर की दुकान में सो रहा था तो फोन चोरी हो गया।

सब्जी लेने जा रहे व्यक्ति से बदमाशों ने छीना फोन

चीमा चौक के पास सब्जी लेने पैदल जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाश झपटमारी कर फोन छीन ले गए। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मोती नगर पुलिस ने मोहल्ला गुरु रामदास के राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता घर से सब्जी लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक उसे किसी का फोन आया। पीछे से बाइक सवार 2 बदमाश आए और झपटमारी कर उसका मोबाइल छीन और मौके से फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/36wbvZY
October 04, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment