पुलिस-आरटीए की सुस्ती का फायदा एजेंसी मालिक बखूबी से उठा रहे हैं। पहले एजेंसियों से अप्लाइड फॉर लिखे वाहन निकाले जा रहे थे, मगर अब बिना नंबर ही वाहन एजेंसी से बाहर निकाले जा रहे हैं। इस पर न तो ट्रैफिक पुलिस की नजर है और न ही आरटीए की। बता दें कि आए दिन अप्लाइड फॉर वाली गाड़ियां ही सड़कों पर नजर आ रही थी।
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आदेशों के मुताबिक बिना नंबर के एजेंसी से गाड़ी नहीं निकाली जा सकती। वहीं, पुलिस का दावा है कि उन्होंने हर महीने अप्लाइड फॉर वाली गाड़ियों के चालान काटे जा रहे हैं। मगर एजेंसी वालों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही, जोकि आरटीए ने करनी है। एजेंसी पर किसी तरह की कार्रवाई न होने पर पैसा कमाने के लिए वह धड़ल्ले से गाड़ियां बेच रहे हैं।
डीसीपी ट्रैफिक सुखपाल सिंह बराड़ ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। नाकों पर तैनात ट्रैफिक मुलाजिमों को अलर्ट कर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी करेंगे। एजेंसियों पर सख्ती करने के लिए आरटीए सेक्रेटरी से मीटिंग की जाएगी। आरटीए सेक्रेटरी अमरिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि बिना नंबर वाले वाहनों और एएफ वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें। किस एजेंसी की ओर से इस तरह के वाहन निकाले जा रहे हैं, उनके ध्यान में लाया जाए, वह उनके खिलाफ नोटिस निकाल कार्रवाई के आदेश जारी करेंगे।
अब बीएस-6 वाहन पर हरी पट्टी जरूरी, चेकिंग में मिलेगी राहत
अब सिर्फ बीएस-6 वाहनों की बिक्री हो रही है। पहली अक्टूबर से ऐसे वाहनों पर एक सेंटीमीटर का हरा स्टीकर जरूरी हो गया है। ये पट्टी उस जगह लगाई जाएगी, जहां पेट्रोल-सीएनजी वाले वाहन के लिए हल्के नीले रंग का स्टिकर और डीजल वाले वाहन के लिए नारंगी रंग का स्टिकर लगा होता है। बीएस-6 की सड़क पर अलग से पहचान हो, इसके लिए उसके विंड स्क्रीन पर खास रंग की पट्टी लगाई जाएगी।
यह पट्टी हरे रंग की होगी। ऐसा न होने पर सड़क पर चेकिंग के दौरान परेशानी हो सकती है। रोड मिनिस्ट्री की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इसे जरूरी किया गया है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के स्टेट हेड अर्जुन ने बताया कि ये पट्टी उस जगह लगाई जाएगी, जहां पेट्रोल-सीएनजी वाले वाहन के लिए हल्के नीले रंग का स्टिकर और डीजल वाले वाहन के लिए नारंगी रंग का स्टिकर लगा होता है। सड़क पर पॉल्यूशन की चेकिंग के दौरान स्टिकर लगे वाहनों को राहत मिलेगी। बीएस-6 वाहन के महंगा होने के चलते कई तरह की छूट देकर सरकार ऐसे वाहनों को बढ़ावा दे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34mamBx
October 04, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment