किसान विरोधी कानून लेकर 31 किसान जत्थेबंदियाें की अगुवाई में किसानों ने शनिवार को चौकी मान व सुधार रायकोट रोड पर बने टोल प्लाजों पर धरना देकर किसानों ने किसी भी वाहन की पर्ची नहीं काटने दी। किसानों का गुस्सा देख टोल प्लाजा के कर्मचारी भी चुपचाप साइड में बैठ गए। इस दौरान बात करते हुए बुटा सिंह चकर, हरदीप सिंह गालिब, कमलजीत खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार हर तरफ से लूट रही है।
भाजपा की मोदी सरकार किसानों को ही नहीं सभी लोगों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि जब हम से रोड टैक्स वाहन खरीदते समय लिया जाता है फिर टोल टैक्स क्यों लिया जा रहा है। उन्होंने कहा मोदी सरकार सिर्फ अपने आकाओं के इशारे पर चलता है। उन्हीं के इशारे पर किसान विरोधी तीनों बिल पास करवाए गए हैं। ताकि अंबानी-आडानी देश पर कब्जा कर सके।
उन्होंने कहा कि टोल प्लाजे माॅल, शॉपिंग स्टोर, पेट्रोल पंप बडे़ बडे़ गोदाम पंजाब में बना रखे हैं। ताकि, वह धीरे धीरे पंजाब पर कब्जा कर सके। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा पंजाब के शेर अब किसान विरोधी बिलों के साथ साथ अबांनी अडानी को पंजाब से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्हाेंने कहा कि आज टोल प्लाजा पर कब्जे किए हैं। रविवार को पेट्रोल पंपों पर कब्जे कर बंद करवाए जाएंगे।
ताकि कोई भी पंजाबी इनके पेट्रोल पंपों तेल व स्टोरों से सामान न खरीदें। इस दौरान दर्जनों गांवों के हजारों की तादाद में पहुंचे किसानों ने लुधियाना फिरोजपुर हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर धरना लगा अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान धरने में किसानो जथ्थेबंदियों के नेता जैपाल सिंह, बलराज सिंह, सुरिरंदर शर्मा, बलवीर सिंह, प्यारा सिंह, परवार सिंह, जगत सिंह, देविंदर सिंह, दर्शन सिंह, हरजीत सिंह, जगदीप सिंह बलवीर सिंह, हरजंग सिंह, मनजीत सिंह हाजिर थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Gefrnz
October 04, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment