Amazon

Monday, October 26, 2020

किसानों ने मोदी, अंबानी और अडानी के पुतले जलाए, नारेबाजी की

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, सविंदर सिंह चुताला व राज्य कमेटी के फैसले मुताबिक टांडा में कुलदीप सिंह बेगोवाल, परमजीत सिंह बाठ की अगुवाई में टांडा सरकारी अस्पताल चौक में मोदी, अंबानी व अडानी का 10 फीट का पुतला जलाया गया। परमजीत सिंह बाठ व अमनदीप सिंह घुम्मन ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून रद्द न किए तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।

उन्होंने मांग की कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए। इस मौके पर शरणदीप सिंह, हरिपाल संधू, बबलू सैनी, सनी सिंह, जगजीत सिंह चोहान, शरण गिल, राजा कलोटी, सिमर सिंह, शेखर सोंधी, नंबरदार सूरज, किशन सिंह, सोनू, मंदीप, जगदेव सिंह, तेजा सिंह, गोल्डी, जोबन रिंकू व किसान मजदूर उपस्थित थे ।

इधर, माहिलपुर में किरती किसान यूनियन ने भी किया प्रदर्शन

माहिलपुर. किरती किसान यूनियन ने जगतार सिंह भिंडर की अध्यक्षता माहिलपुर में मोदी, योगी तथा अमित शाह का पुतला फूंका। इस मौके पर महिंदर कुमार, तलविंदर हीर, कृष्णजीत कैंडोवाल, प्यारा सिंह, सतपाल, मक्खन सिंह कोठी, मनी बिहाला, अमनदीप सिंह, गुरमिंदर कैड़ोवाल उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers burnt effigies of Modi, Ambani and Adani, shouted slogans

https://ift.tt/34q0Tu9
October 26, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment