Amazon

Monday, October 26, 2020

आप की नई जिला टीम ने खटकड़ कलां में की पहली बैठक

आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त टीम की पहली बैठक खटकड़कलां में आयोजित की गई। नवनियुक्त जिला प्रधान शिवकरन चेची एवं महामंत्री मनोहर लाल गाबा की देखरेख में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गगनदीप चड्ढा पहुंचे। जिला नवांशहर की आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में शहीद स्मारक पर माथा टेका।

उपरांत महामंत्री पंजाब गगनदीप चड्डा ने कहा कि पार्टी अब दोगुने जोश के साथ 2022 के चुनाव में उतरेगी। चड्डा ने कहा कि सभी पार्टियां कहीं ना कहीं भाई वाल हैं, जिन्होंने यह निश्चित किया हुआ है कि 5 साल एक पार्टी और 5 साल दूसरी पार्टी पंजाब पर राज करे। इस दौरान जिला प्रधान शिव कर्ण चेची व मनोहर लाल गाबा ने उन्हें दी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी का आभार जताया।

इस मौके पर पार्टी के आनंदपुर साहिब के ऑब्जर्वर मनजीत सिंह घुम्मण, शिव कुमार कौड़ा, गगन अग्निहोत्री, रणबीर राणा, सतनाम जलालपुर, अशोक कटारिया, संतोष कटारिया, विकास शारदा, भूपेश, अमरदीप, बलबीर करनाना, राज कुमार, राजदीप शर्मा, राजदीप कौर, जगजीत कुमारी, इंदरजीत, डॉ राज कुमार खोसला, मंजीत कुमार, सतनाम खटकड़कलां, सुरिंदर बैंस, पंकज राणा, आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AAP's new district team holds first meeting in Khatkad Kalan

https://ift.tt/3orw4gI
October 26, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment