बस अड्डा घुबाया के नजदीक एक अज्ञात कार सवार ने एक बाइक चालक को 3 अक्टूबर को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति और उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। जिनको गंभीर हालत में जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया किंतु रास्ते में ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।
बाद में उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार चालक दुर्घटना के बाद वहां से फरार हो गया। परन्तु कार-बाइक की भिड़ंत में कार की नंबर प्लेट वहां पर गिर गई। जो पुलिस के पास है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बाइक खड़ी कर सड़क किनार खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था दंपती
जांच अधिकारी मुख्तयार सिंह ने बताया कि उनको दर्शन सिंह वासी गांव चक्क मौजदीन वाला उर्फ सुरघूरी ने बयान दर्ज करवाए थे बीती 3 अक्टूबर को उसके पिता करतार सिंह व माता जोगिंदरो बाई बाइक पर चक्क खीवा जा रहे थे। जलालाबाद की तरफ से आते वक्त सुबह 10.30 जैसे ही उसने अपना बाइक मंडी घुबाया की तरफ मोड़कर सड़क किनारे खड़े होकर फोन पर बातें कर रहे थे।
इसी दौरान वह पीछे से हिचकौले खाती आ रही एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इसके चलते वे दोनों 10 फीट तक हवा में उछलकर दूर जा गिरे जिससे जहां उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वहीं वे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया जिसकी नंबर प्लेट मौके पर गिर गई जो पुलिस की हिरासत में है।
बाद में दोनों को गंभीर हालत में जलालाबाद एंबुलेंस की सहायता से उसे जलालाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां करतार सिंह की गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया किंतु रास्ते में ही उसके पिता करतार सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा जोगिंदरो बाई की भी रात 2 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2HZYm1f
October 05, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment