Amazon

Sunday, October 4, 2020

दोस्तों संग डलहौजी घूमने जा रहे युवक की कार बिना रिफ्लेक्टर ट्रॉले से भिड़ी, मौत

दोस्तों के साथ डलहौजी घूमने जा रहे युवक की कार बिना रिफ्लेक्टर के बीच सड़क खड़े ट्रॉले से भिड़ गई। हादसा पहली अक्टूबर को तड़के 3.15 बजे साहनेवाल नेशनल हाईवे पर जिमीदारां ढाबे के पास हुआ। इसमें युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान बहादुरगढ़ के केतन मेहता (26) के रूप में हुई है। जबकि उसके दोनों दोस्त जख्मी हो गए।

हालांकि उन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। साहनेवाल पुलिस ने राजस्थान के दीपेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि केतन मेहता गुड़गांव की प्राइवेट कंपनी में मुलाजिम था। वह दोस्त अश्वनी कुमार और रिंकू पुरी के साथ होंडा एसेंट में डलहौजी घूमने जा रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया।

शादी की तैयारी कर रहे थे घरवाले

दोस्त दीपेंद्र ने बताया कि केतन मूलरूप से हिमाचल से था। उसके दो बड़े भाई हैं। उसने करीब डेढ़ साल पहले ही गुड़गांव की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में नौकरी शुरू की थी। वह अकेला किराए पर रहता था। हादसे के समय कार वहीं चला रहा था। टक्कर होते ही ड्राइवर सीट तक कार अंदर तक घुस गई थी। केतन ने दोस्तों के साथ डलहौजी जाने का प्लान बनाया था।

अगले महीने 16 नवंबर को उसका जन्मदिन था। इसके लिए उसने पार्टी भी प्लान की थी। दीपेंद्र ने बताया कि परिवार ने केतन का रिश्ता तय कर दिया था। अगले महीने उसकी शादी भी थी। इसके चलते 30 अक्टूबर शादी की तारीख रखी गई थी। केतन इसके लिए तैयारियां भी कर रहा था। उसने सोचा कि शादी से पहले दोस्तों के साथ घूम आता है। यही सोचकर वह चला गया। हादसे के बाद परिवार सदमे में है।

5 माह पहले पिता की मौत, उनकी जगह नौकरी कर रहे बेटे की हादसे में गई जान

फैक्ट्री से घर लौटते समय युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डाबा रोड के टिक्का राम(21) के रूप में हुई है। मामले में मोती नगर पुलिस ने डाबा रोड के धन बहादुर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता का भतीजा टिक्का राम नाहर ओसवाल फैक्ट्री में काम करता था। वह काम से छुट्टी कर घर लौट रहा था।

इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसने बताया कि टिक्का राम परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता भीम बहादुर पहले इसी फैक्ट्री में काम करते थे, लेकिन करीब 5 महीने पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई। उसकी जगह पर टिक्का राम ने नौकरी शुरू की, लेकिन फिर वह हादसे का शिकार हो गया। इस कारण परिवार का इकलौता सहारा भी चला गया।

वाहन चालक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान न्यू शिमलापुरी के दीपक कुमार (22) के रूप में हुई है। शिमलापुरी पुलिस ने न्यू शिमलापुरी के विष्णु बहादुर की शिकायत पर पर्चा दर्ज कर लिया। एएसआई साहिब कुमार अनुसार शिकायतकर्ता का बेटा दीपक कुमार 2 अक्टूबर की दोपहर बिजली घर जनता नगर से पैदल किसी काम से जा रहा था। रास्ते में उसे वाहन ने टक्कर मार दी। इस कारण उसकी ईएसआई पहुंचते ही मौत हो गई।

560 हादसों में आरोपी चालकों का सुराग नहीं

शहर में हर साल करीब 1500 से अधिक हादसे होते हैं। इसमें हजारों गंभीर जख्मी होते हैं और कई को जान गंवानी पड़ती है। इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं देता। बीते एक साल में एक हजार हादसे हुए। अधिकतर मामलों में अज्ञात चालक पर पर्चा दर्ज हुआ, मगर 560 मामलों में चालकों का पता ही नहीं लग पाया। इसके चलते इन मामलों को बंद करना पड़ा।

रोक के बावजूद शहर में घुस रहे हैं हैवी व्हीकल ज्यादातर हादसे दिन में होते हैं। दिन में शहर के अंदर हैवी व्हीकल की एंट्री बैन है, लेकिन इसके बावजूद वाहन घुस रहे हैं। रिकॉर्ड मुताबिक शहर में 250 से अधिक ट्रैफिक मुलाजिम सड़क पर रहते हैं, लेकिन फिर भी वाहनों की एंट्री होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dalhousie going to hang out with friends, car collided with reflector trolley, death

https://ift.tt/3ioQliB
October 04, 2020 at 04:43AM

No comments:

Post a Comment