Amazon

Sunday, October 4, 2020

मंडी में सोमवार से शुरू होगी फसल की लिफ्टिंग और पेमेंट की अदायगी

जिला खुराक अफसर हरवीन कौर की तरफ से माछीवाड़ा अनाज मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लिया गया और आढ़तियों से मीटिंग कर उन की समस्याएं सुनीं। जिला अफसर हरवीन कौर ने बताया कि खरीद एजेंसियों की तरफ से किसानों का सुखा धान तुरंत खरीदा जा रहा है और सोमवार से मंडियों में से फसल की लिफ्टिंग व अदायगी भी शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि धान के लिए 70 प्रतिशत बारदाना शैलर मालिक उपलब्ध करवाएंगे और 30 प्रतिशत खरीद एजेंसियों की तरफ से दिया जाएगा। जिस के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। इस मौके मार्केट कमेटी के उप चेयरमैन और आढ़ती शक्ति आनंद के नेतृत्व में जिला खुराक अफसर आगे कुछ समस्याएं बताईं कि पिछले गेहूँ सीजन की एफसीआई की तरफ से खरीदी गेहूं का 2.50 प्रतिशत बकाया रहता है जो तुरंत जारी किया जाए। इस के अलावा फसल की तुलाई दौरान जो लेबर बनती है वह किसान देंगे या सरकार उस बारे भी स्पष्ट बताया जाए, जिसके बाद में कोई परेशानी आए।

आढ़तियों ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी दौरान मंडियों में फसल लाने के लिए टोकन व्यवस्था बनाया गया है जो कि इस बार धान की फसल के लिए लागू होगा या नहीं उस बारे भी सरकार स्पष्ट हिदायतें जारी करें। इस मौके पर चेयरमैन दर्शन कुमार कुंदरा, आढ़ती एसो. के नेता तेजिंदर सिंह कून्नर, हरजिंदर सिंह खेड़ा, गुरनाम सिंह नागरा, नितिन जैन, विनीत जैन, नीटा बांसल, सचिव हरप्रीत कौर, इंस्पैक्टर यादविंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

अनाज मंडी में मजदूरों के कोरोना सैंपल लिए
माछीवाड़ा अनाज मंडी में धान की आमद शुरू हो गई है। जिस के अंतर्गत बाहर के राज्यों से काफी मजदूर भी काम करने के लिए आए हैं। सेहत विभाग की टीम की तरफ से आज कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए मजदूरों के सैंपल लिए गए। टीम में शामिल सीएच अमनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर व गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज मंडी में करीब 80 मजदूरों के रैपिड टैस्ट किए गए जो कि सभी निगेटिव आए। उन्होंने कहा कि इलाके में टीमों से तरफ से विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा कर कोरोना टैस्ट करने की मुहिम जारी रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lifting and payment of crop will start in Mandi from Monday

https://ift.tt/36wEpt8
October 04, 2020 at 05:12AM

No comments:

Post a Comment