Amazon

Sunday, October 4, 2020

सात साल से पराली न जला कर पर्यावरण को सुरक्षित कर रहे प्रीतम

पराली न जलाकर कुछ किसान न सिर्फ खेत की उपजाऊ क्षमता बढ़ा रहे हैं। बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित कर रहे हैं। इसी सोच के साथ किसान प्रीतम सिंह पिछले 7 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेत में पराली को कभी आग नहीं लगाई। ग्रेजुएट प्रीतम सिंह का खेतीबाड़ी में 45 साल का अनुभव है। जगराओं तहसील के नजदीक गांव के प्रीतम सिंह 60 एकड़ रकबे में गेहूं और धान की बिजाई करते हैं।

उन्होंने अपने इलाके में सबसे पहले हैप्पी सीडर से बिजाई करनी शुरू की थी। साल 2014 में उन्होंने 2 एकड़ क्षेत्र हैप्पी सीडर से बिजाई की और बिना किसी खर्च अच्छी उपज हासिल की। इसके बाद उन्होंने कंबाइन पर एसएमएस लगवा कर अपना हैप्पी सीडर खरीदा और लगातार बिना पराली जलाए गेहूं की बिजाई हैप्पी सीडर से कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इससे उनके खेती के खर्चे भी कम हुए और मिट्टी की सेहत भी बेहतर हुई है। प्रीतम सिंह से प्रेरणा लेने के बाद अन्य किसानों ने भी पराली न जलाने का फैसला लिया। प्रीतम सिंह के इस योगदान के चलते जिला स्तर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/36wbvZY
October 04, 2020 at 05:13AM

No comments:

Post a Comment