Amazon

Sunday, October 4, 2020

एक पार्षद के शिअद के धरने में जाने, पूर्व जिला प्रधान के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के बाद भाजपा में छिड़ी जंग

एक तरफ अकाली दल से अलग होने के बाद भाजपा के कुछ नेता नगर कौंसिल चुनावों में शहर के सभी 33 वाॅर्डों में कैंडिडेट उतारने को लेकर बैठकें कर रहे हैं। दूसरी तरफ पार्टी में ही पिछले दो दिन में हुई घटनाओं के बाद जंग छिड़ गई है। जिससे आने वाले चुनावों में बीजेपी को झटका लग सकता है। अब बीजेपी के पूर्व मंडल प्रधान दिनेश विज ने भाजपा के एक नेता पर अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप तक लगा दिए हैं।

पूरा दिन अलग-अलग वॉट्सअप ग्रुपों में पूर्व मंडल प्रधान के आरोपों की चर्चा रही। सारा विवाद शुक्रवार को खन्ना यूथ कांग्रेस की ओर से भाजपा नेता अजय सूद के ऑफिस के आगे रोष प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी का पुतला फूंके जाने के बाद शुरू हुआ है। भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान दिनेश विज ने फ्रैंडली मैच बताकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर पार्टी में अंदरूनी बवाल खड़ा कर दिया है।

247 सदस्यों वाले खन्ना कोरोना वॉरियर 2020 के नाम से बने इस ग्रुप में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता, पार्षद, पत्रकार तथा इलाके के पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। पूर्व मंडल प्रधान दिनेश विज ने रोष प्रदर्शन को करवाए जाने पर सवाल खडे़ करने के बाद अन्य कुछ ग्रुप सदस्यों दरा भी की गई टिप्पणियों ने स्थानीय भाजपा को हाशिये पर लाकर खडा़ कर दिया है।

भाजपा खन्ना के पूर्व मंडल प्रधान दिनेश विज ने सोशल मीडिया ग्रुप पर बिना किसी का नाम लिये लिखा है कि खुद का नाम चमकाने के लिए पार्टी हितों को गर्क करने वाले सो काल्ड़ नेता। पंजाब भाजपा के सबसे बडे़ नेता। यूथ कांग्रेस नेता से सेटिंग कर अपनी ही पार्टी के खिलाफ करवाया प्रदर्शन। जिसके बाद कुछ अन्य ग्रुप सदस्यों की ओर से भी इस बहस को आगे बढ़ाते हुए कई कटाक्ष किए गए।

जिस पर शहरवासियों ने पार्टी को आड़े हाथों लिया है। भाजपा पूर्व मंडल प्रधान दिनेश विज ने कहा कि वह अपने लिखे शब्दों पर कायम हैं। विज ने कहा कि भाजपा नेता अपने कांग्रेसी मित्रों को खुश करने के लिए भाजपा में सेंध लगा रहे हैं। जिसकी एक शिकायत उन्होंने पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा ओर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता को वॉट्सएप मैसेज भेजकर कर दी है, जबकि सोमवार को वह एक लिखित शिकायत भी भाजपा आलाकमान को करेंगे।

फ्रैंडली मैच के आरोप लगाने संबंधी विज ने कहा कि फ्रेंडली मैच से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। उधर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नगर सुधार ट्रस्ट खन्ना के पूर्व चेयरमैन और पूर्व जिला प्रधान अजय सूद ने कहा कि यह पार्टी का मामला है। दिनेश विज की ओर से की गई टिप्पणी पर उन्हें कुछ नहीं कहना। दिनेश विज वरिष्ठ भाजपा परिवार से संबंध रखते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसी टिप्पणी करने से पहले उन्हें सोचना चाहिए था। यहां तक यूथ कांग्रेस के धरने का सवाल है, वह पहले ही अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं।

पार्टी का अनुशासन भंग करने का अधिकार किसी को नहीं : भाजपा जिला प्रधान पवन टिंकू ने कहा कि पार्टी का अनुशासन भंग करने का अधिकार किसी को नहीं। ऐसा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। अगर किसी भाजपा नेता अथवा कार्यकर्ता पार्टी की मर्यादा के विपरीत जाकर कुछ भी किया है तो उसपर पार्टी प्रोटोकॉल अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/36wbvZY
October 04, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment