खन्ना में वाल्मीकि समाज की ओर से आदि धर्म समाज खन्ना अध्यक्ष वीर रिंकू अमृत की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान हाथरस गैंगरेप पीड़िता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में शहर वासियों ने भी शमूलियत करते हुए हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी तथा यूपी सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीड़िता के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए।
कैंडल मार्च वाल्मीकि मुहल्ला से शुरू होकर इलाके के विभिन्न मोहल्लों से गुजरता हुआ स्थानीय पीर खाना चौंक में पावन मुक्ति माला के उपरांत सम्पन्न हुआ। मार्च में शामिल लड़कियों तथा महिलाओं ने नम आंखों के साथ भारत सरकार से बेटियों की सुरक्षा की मांग की। इस माैके पर आधस प्रवक्ता केतन देवांतक, वाल्मीकि मंदिर कमेटी पूर्व प्रधान संजय चौहान, शैंकी सहोता, राहुल सहोता, भावस प्रधान रंजीव कोहरा, सनी बालू, रवि सहोता, सुधीर बालू, विक्की बालू, पम्मी देवी, परवीन देवी, जीवन देवी, शकुंतला देवी, बेबी, निशा रानी, रजनी माैजूद थे।
ललहेड़ी रोड पर धरना प्रदर्शन कर निकाला कैंडल मार्च
ललहेड़ी चौक में इलाके की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक संस्थायों के साथ डाॅ. अंबेडकर मिशन सोसाइटी की तरफ से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी मौत हो जाने पर यूपी प्रशासन द्वारा आधी रात को उसका जबरन दाह संस्कार करने के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए कैंडल जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी।
धरने में राज्य सभा शमशेर सिंह दूलो ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब तक की सबसे नाकारा सरकार साबित हुई है। इस माैके पर सितार मुहम्मद लिबड़ा मैंबर वक्फ बोर्ड पंजाब, बलबीर सिंह भट्टी, फादर फेलिक्स शेरगिल, लखवीर सिंह चौहान, कारी शकील अहमद, करनैल सिंह इकोलाहा, संदीप सिंह रुपालों, प्रधान प्रिंसिपल यशवंत सिंह मित्र, जनरल सचिव करमजीत सिंह सिफ़ती, कार्यकारी प्रधान प्रेम सिंह बंगड़, राज सिंह सुहानी, पूर्व पार्षद रविंदर सिंह बब्बू, कृष्णपाल, जोरा सिंह बुल्लेपुर, स्वर्ण सिंह छिब्बर, अजमेर सिंह, कैशियर टेक चंद, बेअंत सिंह कौड़ी, खुशी राम चौहान, लैक्चरर जंग सिंह, कैप्टन शिव सिंह, ईशर सिंह, मेजर सिंह, राजिंदर सिंह लिबड़ा, अमरिंदर सिंह मौजूद थे।
सीटू वर्करों ने योगी-माेदी का पुतला फूंका
हाथरस की युवती से को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर सीटू वर्करों ने कैंडल मार्च किया। लोकमारू केंद्रीय कानूनों खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे सीटू कार्यकर्ताओं ने बीती देर रात हरी सिंह नलवा चौक से तलवंडी गेट रायकोट तक मोमबत्ती मार्च करते हुए गए। वहां योगी अदित्यनाथ और प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी की फोटो जला कर रोष प्रकट किया।
इस मौके पर सीटू के प्रदेश सचिव दलजीत गोरा, सीनियर उप प्रधान जतिन्दरपाल सिंह बस्सियां, राज जसवंत सिंह तलवंडी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते कहा कि दलित बेटी के साथ दरिंदगी करने वालों की जीभ काट देनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता साहिल गोयल, सुभास जोशी, प्रधान विजय कुमार, गोमती प्रसाद, मुहम्मद असरफ, जरनैल सिंह हलवारा, संतोख सिंह हलवारा, सुखचैन सिंह राजोआना, प्रितपाल सिंह बिट्टा, अंग्रेज सिंह दद्धाहूर, रुलदा सिंह गोबिन्दगढ़ भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3juqVBG
October 04, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment