Amazon

Friday, October 2, 2020

पत्नी संग जा रहे निगम मुलाजिम को घेरकर बदमाशों ने छीना पर्स, मोबाइल; बैग में नकदी, एटीएम और जरूरी समान

गांव चाहड़ा चौक के पास पत्नी के साथ घर जा रहे नगर निगम के मुलाजिम को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने जबरन रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उन्हें डरा धमकाकर पर्स छीनकर ले गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में एक हजार रुपए की नकदी, एटीएम व जरूरी दस्तावेज थे। जबकि बदमाश उसका मोबाइल भी छीनकर ले गए।

थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव जैनपुर के जगतार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। एएसआई उमेश कुमार के अनुसार शिकायतकर्ता जगतार सिंह नगर निगम में क्लर्क है। वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम से फगवाड़ा गया था। शाम करीब चार बजे वापिसी में गांव चाहड़ा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। जिसके बाद वह उनसे पर्स छीनकर फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The miscreants took away the purse, mobile, surrounded by the corporation employee going with his wife

https://ift.tt/33luHaY
October 02, 2020 at 04:38AM

No comments:

Post a Comment