Amazon

Saturday, October 3, 2020

चन्नवाल गांव की पंचायत ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित

जिले के गांव चन्नवाल की पंचायत की तरफ से आम आदमी पार्टी के प्रधान व लोकसभा हलका संगरूर के सांसद भगवंत मान व गांववासियों की हाजिरी में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून कानूनों के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। इस प्रस्ताव की कॉपी राज्यपाल व राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश के सभी गांव इस तरह के प्रस्ताव पास करें और देश के राष्ट्रपति के पास अपना विरोध दर्ज करवाएं।

जिससे सरकार फिर से इस कानून पर विचार करने और इसे रद करने के लिए मजबूर हो सके। जिले के गांव के सरपंच बूटा सिंह ने ग्राम सभा का आयोजन किया। इसमें गांव के सभी पंच, नंबरदार, सभी धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के नेता हाजिर हुए।

सर्वसम्मति से गांव की पंचायत की तरफ से प्रस्ताव पारित किया गया कि केंद्र सरकार की तरफ से जो कानून पास किए गए हैं वह उनसे सहमत नहीं है। इस मौके पर उनके साथ हल्का बरनाला से विधायक मीत हेयर व हल्का महल कला से विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Channwal village panchayat passed a resolution against agricultural laws

https://ift.tt/2SnMuYx
October 03, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment