Amazon

Saturday, October 3, 2020

कल आहलुवालिया का पुतला फूंकेगी डीटीएफ

डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट की बैठक जिला प्रधान बलवीर चंद लौंगोवाल और जिला सचिव हरभगवान गुरने की अगुआई में हुई। बैठक के दौरान बलवीर चंद लौंगोवाल और हरभगवान गुरने ने कहा कि 4 अक्टूबर को आहलुवालिया कमेटी की सिफारिशों के विरोध में लाल बत्ती चौक में आहलुवालिया का पुतला फूंका जाएगा।

उन्होंने कहा कि आहलुवालिया कमेटी की ओर से सरकार के पास की गई सिफारिशें मुलाजिम, छात्र, किसान और मजदूर विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि इन सिफारिशों का विरोध करना पंजाब के समूह किरतियों के लिए जरूरी है।

उन्होंने समूह अध्यापकों को अपील की कि रोष प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया जाए। उन्होंने कहा कि कमेटी की सिफारिशें रद करवाने तक संघर्ष को जारी रखा जाएगा। मौके पर गुरमेल बख्शीवाला, परमिंदर उभावाल, सतनाम उभावाल, सुखजिंदर, जसबीर उभावाल, अमृतपाल, गुरप्रीत बब्बी, गुरमीत शेखूवास, रघविंदर, महिंदरप्रात शेरपुर, बलजीत, दाता नमोल उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30rzsO9
October 03, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment