मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से संगरूर व बरनाला जिलों में ग्रामीण खेल मैदानों और स्टेडियम का वर्चुअल ऑनलाइन नींव पत्थर रखने की रस्म अदा की।
संगरूर में स्थानीय जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में इस माैके पर डीसी रामवीर सहित एडीसी राजिंदर सिंह बत्रा, पंजाब एग्राे की चेयरपर्सन गीता शर्मा, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन रजिंदर राजा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश गाबा, पंजाब स्माल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट काॅर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन महेश कुमार मेशी ने भी भाग लिया।
डीसी रामवीर ने बताया कि जिला संगरूर के गांव फलौंदकलां, घमूरघाट, बालदकलां, भोजोवाली, शादीहरी, खाई, भडीमानसा, बलवाड़ कलां, मूलोवाल, शाहपुर कलां में खेल स्टेडियम के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि नौजवानाें के लिए ग्रामीण स्तर पर स्थापित किए खेल स्टेडियम अच्छी सेहत और खेलों के साथ जोड़ने के लिए लाभदायक होंगे। उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम में हरियावल माहौल के निर्माण के लिए छायादार पौधे व पीने वाले पानी समेत अन्य सुविधाएं भी होंगे। उन्होंने बताया कि पहले पड़ाव के तहत जिले के 10 खेल स्टेडियम के नींव पत्थर रखे गए हैं। इस प्रोग्राम के तहत जिले के 10 ब्लाॅकों में 50 खेल स्टेडियम बनाएं जाएंगे।
इधर, बरनाला जिले में 3 गांवों में खेल स्टेडियम के निर्माण व उसारी कार्य की शुरूअात वर्चुअल ताैर पर कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा की गई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया राज्य में 750 गांव में खेल स्टेडियम व खेल मैदानों की कंस्ट्रक्शन जिसमें प्रति ब्लॉक 5 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इसी स्कीम की शुरूआत आज 150 गांवों में वर्चुअल प्रोग्राम के जरिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा की गई है। इसके अधीन जिला बरनाला के 3 गांवों में भी खेल स्टेडियम की शुरूआत गांव धौला, चीमा, रायसर में की गई है।
डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका ने बताया गांव चीमा में 4.16 लाख, नानक पुरा में 4.17 लाख और धौला में 9.27 लाख की लागत के साथ मैदान तैयार किया जाएगा। इस मौके पर सहायक डिप्टी कमिश्नर आदित्य, सहायक डिप्टी कमिश्नर अरुण जिंदल, एसडीएम वर्जित बलिया, सहायक कमिश्नर अशोक कुमार आदि उपस्थित हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2GqyQBj
October 03, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment