Amazon

Sunday, December 27, 2020

छोटे भाई की पत्नी से थे अवैध संबंध, 3 दोस्तों को फिरौती दे उसकी हत्या कराई, चारों गिरफ्तार

शिवपुरी चौक के पास खाली प्लॉट में से खून से लथपथ एक लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध होने के चलते अपने तीन दोस्तों को 50 हजार रुपए की फिरौती देकर उसकी हत्या करवाई थी।

पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। मरने वाला बंदा बहादुर कॉलोनी का राजू है। आरोपियों से दो मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल की ईंट व बाइक बरामद की है। आरोपी बंदा बहादुर कॉलोनी का अशोक कुमार, दीप विहार कॉलोनी का आजाद आलम, भट्टियां रोड का पवन कुमार और फामड़ा रोड का इंजमामुल हक उर्फ मोनू है। आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

एडीसीपी दीपक पारीक ने बताया कि तीन नवंबर की सुबह प्लॉट में लाश मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कॉल डिटेल से पकड़े गए आरोपी, वारदात के बाद शहर छोड़कर भागे

एडीसीपी दीपक पारीक के मुताबिक अशोक मरने वाले राजू का बड़ा भाई है। उसके राजू की गांव बिहार रहती पत्नी के साथ डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। राजू को इसके बारे में पता चल गया था। वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। जिसके चलते उसने अपने दोस्त पवन के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। फिर उन्होंने आजाद आलम को साथ मिला लिया। अशोक ने उन्हें 50 हजार फिरौती देने की बात कही।

उसने 20 हजार रुपए एडवांस दिए थे। बाकी के काम होने के बाद देने थे। फिर पवन और आजाद ने तीसरे दोस्त इजमामुल को साथ मिलाकर 2 नवंबर को राजू के साथ शराब पी। फिर ईंट से उसके सिर में कई वार कर हत्या करके लाश प्लॉट में फेंककर फरार हो गए।

हत्या के बाद पवन, आजाद और इजमामुल शहर छोड़कर भाग निकले। जबकि अशोक शहर में ही रहा और इन्वेस्टिगेशन के दौरान साथ घूम रहा था। पुलिस ने हत्या के बाद जांच की तो उन्हें अशोक पर शक हुआ। अशोक की कॉल डिटेल निकालने पर उसमें कई कॉल राजू की पत्नी को की हुई थी। अशोक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात कबूल ली। सूत्रों के अनुसार पुलिस राजू की पत्नी को भी मामले में नामजद करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Illegal relations with younger brother's wife, ransomed 3 friends, got her murdered, all four arrested

https://ift.tt/3poKgqh
December 27, 2020 at 05:29AM

No comments:

Post a Comment