Amazon

Monday, December 28, 2020

पीएसईबी ने 5वीं और 8वीं के बच्चाें की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि रखी 30 दिसंबर

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा 5वीं और 8वीं कक्षा में स्टूडेंट्स की रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फीस (सेशन 2020-21) संबंधी शेड्यूल जारी किया गया है। जिसमें 5वीं और 8वीं के लिए रजिस्ट्रेशन फीस रुपये 200 और परीक्षा फीस 5वीं के लिए 550 और 8वीं के लिए 850 रखी गई है। रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फीस संबंधी ऑनलाइन एंट्री व चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि बिना लेट फीस 30 दिसंबर रखी गई है। लेकिन, अभी तक अधिकतर बच्चों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्राइवेट स्कूलों द्वारा नहीं भेजी गई है। इस संबंध में अलग-अलग एसोसिएशनों का कहना है कि बिना लेट फीस की तारीख काे बढ़ाया जाए।

क्योंकि कोविड से 5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स से तालमेल नहीं हो पा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सरकार ने 9वीं से 12 तक के स्टूडेंट्स को ही स्कूल बुलाने काे कहा है। 5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। स्कूल न खुलने से पेरेंट्स भी फीस देने से मना कर रहे हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराना मुश्किल है।

इस बार परीक्षाओं के लिए सेल्फ सेंटर बने

स्कूल संघ के प्रधान भुवनेश भट्ट ने कहा कि 5वीं से 8वीं तक स्कूलों की एफिलिएशन लेने व स्टूडेंट्स की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 दिसंबर रखी गई है जोकि बढ़ाई जानी चाहिए। पिछली बार की तरह इस बार भी परीक्षाओं के सेल्फ सेंटर बनाए जाएं।

तारीख बढ़ाने का कोई चांस नहीं...बोर्ड कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि 5वीं और 8वीं की रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने का अभी कोई चांस नहीं है। क्योंकि, आगे बोर्ड परीक्षाएं भी करवानी है। इसके अलावा उनके पास अभी कोई सूचना नहीं है।

एसोसिएटेड स्कूलाें के बच्चों की फीस माफी की मांग-लुधियाना 524 एसोसिएटेड स्कूल हैं और पंजाब में 2100 स्कूल हैं। जाॅइंट एक्शन फ्रंट एसो. स्कूल पंजाब के लुधियाना इंचार्ज जेपी भट्ट ने कहा कि एसोसिएट स्कूल के बच्चों की रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फीस माफ की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PSEB sets the last date for submission of registration fees for children of 5th and 8th December

https://ift.tt/3rHuSHM
December 28, 2020 at 05:18AM

No comments:

Post a Comment