Amazon

Saturday, December 26, 2020

कौटिल्य इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने ऑनलाइन मनाया क्रिसमस पर्व

कौटिल्य इंटरनेशनल स्कूल में कोविड-19 के मद्देनजर हिदायतों का पालन करते हुए क्रिसमस प्रिंसिपल कविता सपड़ा के नेतृत्व में ऑनलाइन मनाया। इसके तहत विद्यार्थियों द्वारा ड्राइंग करते व आकृतियां बनाकर उत्साह का प्रदर्शन किया। इस एक्टिविटी में स्टाफ के साथ साथ बच्चों के अभिभावकों ने भी विशेष सहयोग किया। इस मौके पर प्रिंसिपल कविता सपड़ा ने विद्यार्थियों को क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने अपना जीवन दीन दुखियों की सेवा में लगा दिया।हमें प्रभु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करना ही सच्ची इंसानियत है और सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके

पर विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन सुरक्षात्मक तरीके से अपने घरों में रहकर क्रिसमस पर्व के प्रति अपने विचार भी प्रस्तुत किए। प्रिं. सपड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना है। कार्यक्रम के आयोजन में समूह स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2KAK3BM
December 26, 2020 at 05:25AM

No comments:

Post a Comment