Amazon

Sunday, December 27, 2020

ट्रैक्टरों पर रोष मार्च, नए खेती कानूनाें को बताया किसानों के लिए मौत का वारंट

किसान परिवारों और आम वर्ग ने शनिवार को दिल्ली आंदोलन को बल देने के लिए शहर में रोष मार्च निकाला। किसानों ने ट्रैक्टरों और कारों पर सवार होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द कृषि कानून रद्द करने की मांग की। किसान नेता राजन, गुरदेव सिंह माहल, तेजपाल सिंह चीमा, हरजीत सिंह झीता, अंग्रेज सिंह रंधावा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को गुमराह करने के लिए झूठे प्रचार कर रही है।

उनका कहना है कि यह काले कानून अन्नदाता के लिए मौत का वारंट है और इसे वापस किए बिना विरोध नहीं रुकेगा। इस मौके पर जगजीत सिंह रंधावा, दानिश सिंह, सोनू माहल, निर्मलजीत सिंह माहल, धुन्ना झीता, लक्खा सिंह ढंड, चरणजीत सिंह किला मीका, हरचरन सिंह धालीवाल मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fury march on tractors, new farming laws told death warrant for farmers

https://ift.tt/37OPyWc
December 27, 2020 at 05:19AM

No comments:

Post a Comment