कूमकलां के गांव में सौतेले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच के बाद आरोपी सुनील पासवान के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बयानों में बताया कि जब वो तीन साल की थी, तब उसकी मां पहले पति को छोड़कर सुनील के साथ रहने लगी थी। जब पीड़िता 14 साल की हुई तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। दो साल तक आरोपी यही सब करता रहा। जब पीड़िता ने अपनी मां को बताया तो वो आरोपी से पूछने लगी, लेकिन आरोपी ने उसकी मां को भी बुरी तरह से पीट दिया।
करीब एक साल पहले वो घर से भाग गई और शादी कर ली। इसके बाद उसके घर एक बेटी ने जन्म लिया। फिर उसका पति भी उससे मारपीट करने लगा। लिहाजा वो वापस माता-पिता के पास आ गई। इसके बाद आरोपी फिर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। 26 दिसंबर रात को आरोपी ने फिर हरकत की तो पीड़िता ने अपने छोटे-भाई बहन को जगा दिया। अगले दिन फिर आरोपी ने दोबारा जबरदस्ती की तो वो चिल्लाने लगी और आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस से शिकायत के बाद उसे दबोच लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3px4j5X
December 30, 2020 at 05:11AM
No comments:
Post a Comment