Amazon

Saturday, December 26, 2020

श्रीमद्भागवत गीता के 12वें अध्याय का पाठ किया

साधु आश्रम सर्वहितकारी विद्या मंदिर में प्रिंसिपल सुषमा वालिया की अगुवाई में गीता जयंती मौके धार्मिक कार्यक्रम करवाया। स्कूल प्रधान अमृतलाल गर्ग व प्रबंध समिति सदस्य हरबंस लाल गोयल ने विशेष तौर पर शिरकत की। शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई। इस मौके संगीत अध्यापिका मनिंदरपाल कौर ने श्रीमद्भागवत गीता के 12वें अध्याय का पाठ किया। कार्यक्रम दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया। इस मौके प्रिंसिपल सुषमा वालिया ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता पवित्र ग्रंथ है और ये ग्रंथ विश्वभर में प्रसिद्ध है। भागवत गीता में श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को उपदेश दिए गए हैं।

इन उपदेशों की मदद से श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को इस संसार का सत्य बताया गया है। श्रीमद्भगवदगीता में कुल 18 अध्याय व 720 श्लोक हैं। श्रीमद्भगवदगीता की रचना महर्षि वेदव्यास ने की थी। यह ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखा गया है। जोकि युगों युगों तक विश्व को संसार का सत्य बताएगा। इस मौके पर मनिंदरपाल कौर ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी- हे नाथ नारायण वासुदेव, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो आदि भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमदभागवत गीता की आरती हुई उपरांत प्रसाद बांटा। मौके पर प्रबंध समिति सदस्य निशा, तनवी मितल, उप प्रधानाचार्या अजय गोयल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2KAK3BM
December 26, 2020 at 05:22AM

No comments:

Post a Comment