Amazon

Wednesday, December 30, 2020

आखिरकार मॉडर्न स्लॉटर हाउस शुरू करने के लिए कंपनी से किया एग्रीमेंट

पांच साल के लंबे इंतजार के बाद हंबड़ां रोड पर निगम के मॉडर्न स्लॉटर हाउस को चलाने का टेंडर लगने के बाद आखिरकार निगम ने कंपनी के साथ मंगलवार को एग्रीमेंट कर लिया। इस दौरान सीनियर वेटरनरी डॉ. हरबंस डल्ला ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्टर के साथ एग्रीमेंट कर उसे जनवरी से ही स्लॉटर हाउस काे चलाने की मंजूरी दी है। इसके शुरू होने से शहर में हाइजीन चिकन जल्द मिलेगा।

उन्होंने बताया कि स्लॉटर हाउस के लिए मुर्गा, बकरा, भेड़ और सुअर का मीट ऑटोमेटिक तैयार करने वाली मशीनें लग चुुकी हैं। वहीं, स्लॉटर हाउस शुरू होने के बाद शहर में खुले में बिक रहे मीट की दुकानों समेत बिना मंजूरी चल रही दुकानें बंद करवाई जाएंगी। बाकायदा हेल्थ ब्रांच ने बिना मंजूरी के चलने वाली दुकानों के चालान होेंगे। डॉ. डल्ला ने स्पष्ट किया कि स्लॉटर हाउस में आने वाला मुर्गा, बकरा, सुअर और भेड़ की पहले मेडिकल जांच होगी। इसके बाद ही इनका चिकन-मटन बनाने के लिए मशीन में शिफ्ट किया जाएगा। कंपनी के नुमाइंदों के साथ एग्रीमेंट जॉइंट कमिश्नर स्वाति टिवाणा की देखरेख में किया गया।

प्रोजेक्ट में निगम का शेयर 11.5 करोड़ रुपए

19.5 करोड़ की लागत में मॉडर्न स्लॉटर हाउस बनाया है। इसमें 8 करोड़ रुपए केंद्र और बाकी पैसा निगम ने लगाया है। जबकि 5 सप्लाई गाड़ियों के जरिए होगी। चिकन-मटन सप्लाई पांच दुकानों पर की जानी है। इनमें से 4 दुकानें अलग-अलग लोकेशन पर तैयार हो चुकी हैं। वहीं, लोग स्लाॅटर हाउस में कटा हुए मीट और चिकन ले सकते हैं। स्लॉटर हाउस से कंपनी चिकन-मटन फूड सेफ्टी के नियमों के मुताबिक ही लोगों को मुहैया करवाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Finally signed an agreement with the company to start Modern Slaughter House

https://ift.tt/3hoFDtK
December 30, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment