सूबे के सबसे बड़े सिविल अस्पताल में भीषण सर्दी के मौसम में भी मरीजों को हीटर की सुविधा नहीं मिल पा रही। ऐसे में इमरजेंसी से लेकर रिकवरी रूम, महिला-पुरुष वॉर्ड में भी मरीज ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात में ठंड बढ़ने से परेशानी होने लगते हैं।
आनन-फानन में खानापूर्ति के लिए सिविल अस्पताल प्रशासन ने बीते हफ्ते दो नए हीटर खरीदे, जोकि इतनी घटिया क्वालिटी के थे कि अब खराब हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने जेब से खर्च कर अपने कमरे में हीटर लगवाया है।
अस्पताल के मुलाजिमों ने बताया कि वह नए हीटरों के खराब होने की सूचना आला अफसरों को दे चुके हैं, लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि इमरजेंसी या वॉर्ड में मरीजों को ठंड के कारण भारी-भरकम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में अस्पताल प्रशासन के आला अफसर भी भली-भांति जानते हैं। उधर, मरीजों का कहना है कि वह स्टाफ से हीटर की मांग भी करते हैं तो उनको कोई जवाब नहीं मिलता।
एक हफ्ते पहले खरीदे 2 हीटर भी हुए खराब, डॉक्टरों को इलाज करने में भी आ रही दिक्कत
अस्पताल के मुलाजिमों ने बताया कि कई बार हादसे या फिर अन्य कारणों से चोटिल हुए मरीज इमरजेंसी में खून से लथपथ आते हैं। वहां हीटर न होने के कारण मरीजों का बहता खून जमने लगता है। इससे डॉक्टरों को भी मरीजों का इलाज करने में भी दिक्कत आती है। डॉक्टरों का मानना है कि चोटिल मरीज की रिकवरी के लिए उसे ज्यादा ठंड में रखना ठीक नहीं।
घरों से कंबल लाकर गुजारा कर रहे तीमारदार
सिविल अस्पताल में मरीजों को कंबल भी सही ढंग से उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे। तीमारदारों ने बताया कि रात के समय ठंड काफी ज्यादा हो जाती है। अस्पताल प्रशासन एक ही कंबल उपलब्ध करवाता है। इसमें भी मरीज को ठंड लगती है। परिजनों ने बताया कि वह खुद घरों से कंबल लाकर मरीजों को देते हैं।
ठंडा पानी पीने को मजबूर मरीज
कोरोनाकाल में डॉक्टर सलाह देते हैं कि हर व्यक्ति को गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। जबकि सिविल अस्पताल में आलम कुछ और ही है। अस्पताल में भर्ती खांसी, जुकाम, सर्जरी या किसी अन्य बीमारी के कारण भर्ती मरीजों के पीने के लिए टंकी का ठंडा पानी ही एकमात्र विकल्प है। अस्पताल के किसी भी वॉर्ड में न तो कोई डिसपेंसर लगाया गया है और न ही पानी गर्म करने के लिए केतली है।
मांग आने पर ही उपलब्ध कराएंगे हीटर: स्टोर कीपर
वॉर्ड में किसी भी चीज की सप्लाई के लिए स्टाफ नर्स या संबंधित मुलाजिम डिमांड लेटर बनाकर देता है। उसी के आधार पर वॉर्ड में जरूरत वाली चीज को भेजा जाता है। अगर हमें हीटर की मांग आएगी तो इसे उपलब्ध करवाया जाएगा।
-अरुण कुमार, स्टोर कीपर, सिविल अस्पताल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2MdYgFn
December 27, 2020 at 05:37AM
No comments:
Post a Comment