नया साल शुरू होने से पहले ही निगम के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। शहर में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग का जिम्मा उठा रही कंपनी एटूजेड मैनेजमेंट ने निगम को टर्मिनेशन का नोटिस जारी किया है। बाकायदा पब्लिक नोटिस छपवा जानकारी दी है कि एटूजेड शहर में 4 फरवरी तक सेवाएं बंद कर देगा। ऐसे कंपनी के टर्मिनेशन के नोटिस के बाद निगम की सॉलिड वेस्ट को लेकर क्या प्रबंध रहेगा, इसका अभी ऐलान नहीं किया है। मेयर बलकार संधू का तर्क है कि मामला उनके ध्यान में है। अगले हफ्ते इसे लेकर अफसरों से मीटिंग करेंगे।
कंपनी का तर्क- छह माह से ज्यादा की अदायगी बाकी
एटूजेड के विशांत चौधरी ने बताया कि निगम ने जून से अभी तक पेमेंट जारी नहीं की है, जो करीब 6 करोड़ तक बनती है, जबकि हर बार ऐसे ही अदायगी में देरी की जा रही है। इसके अलावा निगम ने कॉमर्शियल ऑपरेशन डेट, एनजीटी के आदेशों के तहत आरडीएफ का प्रबंध, बफरजोन डिक्लेयर न करना ऐसे कई प्रमुख मुद्दे हैं, जो निगम ने नहीं कराए हैं। इसके चलते मैनेजमेंट ने टर्मिनेशन नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद अभी तक निगम का जवाब नहीं आया है।
9 साल पहले कंपनी से किया था 25 साल का करार: निगम का एटूजेड कंपनी से 2011 में 25 साल का करार हुआ। कंपनी 95 वॉर्डों से 1100 टन रोज कूड़े की लिफ्टिंग करती है। हालांकि कुछ ही वॉर्डों में कंपनी डोर-टू-डोर कलेक्शन करती है, जबकि बाकी वॉर्डों से कच्चे-पक्के सफाई मुलाजिम सेकेंडरी कूड़ा डंप तक कूड़ा पहुंचाते हैं, जहां से उसकी लिफ्टिंग कंपनी करती है। बता दें कि कंपनी के काम पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। साल 2015 में निगम ने खुद कंपनी को टर्मिनेट करने का नोटिस जारी कर दिया था, तब कंपनी ने कोर्ट का रास्ता अपनाया। अब 5 साल बाद कंपनी ने खुद निगम को टर्मिनेशन का नोटिस जारी किया है। जबकि कोविड-19 को लेकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर स्थिति गंभीर बनी है।
पीपीसीबी पहले ही कर चुका सख्ती: पीपीसीबी ने भी एटूजेड कंपनी पर सख्ती की। पीपीसीबी ने जांच में पाया था कि कूड़े की सही प्रोसेसिंग नहीं हो रही थी। इसलिए कंपनी को कंसेंट टू ऑपरेट ही नहीं दी गई। इसके बाद इसी शर्त पर निगम अफसरों के साथ मीटिंग में फैसला लेकर कंसेंट टू ऑपरेट दी गई कि निगम इसकी गारंटी देगा, जब निगम ने पीपीसीबी को गारंटी की लेटर जारी की तो ही कंपनी को कंसेंट टू ऑपरेट जारी हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WUaJjp
December 30, 2020 at 04:59AM
No comments:
Post a Comment