Amazon

Thursday, December 31, 2020

होटल-रेस्टोरेंट में साढ़े 9 बजे तक सेलिब्रेशन की डेडलाइन, 10 बजे से पहले घरों में पहुंचना होगा

डीजे की धुन, कलरफुल लाइट, हाई वोल्टेज साउंड और मस्ती। हैप्पी न्यू ईयर 2021 रॉक्स... जैसी हूटिंग साउंड के साथ लाउड म्यूजिक के बीच नए साल का स्वागत नहीं किया जा सकेगा। बॉलीवुड, हॉलीवुड, री-मिक्स नंबर्स पर झूमते-नाचते यंगस्टर्स डीजे की स्पेशल कंपोजीशंस पर देर रात तक डांस भी नहीं कर पाएंगे। हर साल शाम होते ही यंगस्टर्स ग्रुप और फैमिली मेंबर्स के साथ पार्टी वेन्यू पर पहुंचना शुरू हो जाते थे,

लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। नाइट कर्फ्यू की वजह से होटल रेस्टोरेंट को साढ़े 9 बजे की डेडलाइन दी गई है वहीं, हर किसी को 10 बजे से पहले अपने घरों में पहुंचना होगा। पहली बार रात 12 बजे से पहले न्यू ईयर सेलिब्रेशन होगा। दरअसल कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बाद चिंता का माहौल बना हुआ है। नए साल के मौके पर इससे बचाव के लिए तमाम गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

बड़े होटलों ने पहले ही रद्द कीं नाइट पार्टी- इस तरह के हालातों को देखते हुए न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी गई। क्लब, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट और होटलों में नाइट पार्टीज नहीं होंगी, इसलिए लोग डीजे पर लाउड म्यूजिक के साथ देर रात 12 बजे 2020 को बाय-बाय और 2021 का ग्रैंड वेलकम नहीं कर पाएंगे। शहर के लोधी क्लब और सतलुज क्लब में भी नए साल का जश्न नहीं होगा। रेस्टोरेंट्स में

देर शाम तक लाइव बैंड और डीजे परफॉर्मेंस होंगी। शहर के बड़े होटलों ने नाइट पार्टीज पहले ही रद्द कर दी गई थीं, क्योंकि सरकार की कोई भी गाइडलाइन नहीं मिली थी। हर साल शहर में कई जगह लाइव सिंगर की परफॉर्मेंस होती थी, लेकिन इस बार बिग बी रेस्टोरेंट में ही सिंगर आर नेट अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा कई अलग अलग-जगह होने वाले आयोजन रद्द कर दिए गए हैं।

2500 मुलाजिम संभालेंगे कमान, शहर में लगेंगे 27 नाक- इधर, पुलिस कमिश्नर ने भी नए साल के उपलक्ष्य में होटलों व रेस्टोरेंट में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायतें जारी की गई हैं। 31 दिसंबर को रात 10 बजे के बाद सड़कों पर नजर आने वालों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया शहर में अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जाएगी। नाइट कर्फ्यू की गाइडलाइंस के मुताबिक पहले की तरह ही छूट दी है। वैसे पूरे शहर में पुलिस के 2500 मुलाजिमों को तैनात किया जा रहा है।

इसके अलावा सभी एडीसीपी और एसीपी को नाइट चेकिंग के िलए कहा गया है। मुलाजिमों के 27 नाके सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर लगाए जाएंगे। ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा सभी प्रमुख बाजारों की वीडियोग्राफी कर वहां स्पेशल नाकाबंदी की जाएगी। अगर कोई नियमों को फाॅलो नहीं करता तो उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Celebration deadline by 9:30 pm in hotel-restaurant, homes have to reach before 10 pm

https://ift.tt/34TgXo4
December 31, 2020 at 05:19AM

No comments:

Post a Comment