Amazon

Tuesday, December 29, 2020

सहजप्रीत ने 3, नमन, हरगुण, गौतम ने जीती 1-1 ट्रॉफी,पंजाब स्टेट ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शहर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर 6 ट्रॉफी जीती। उन्होंने 24 से 27 दिसंबर तक जालंधर में पंजाब स्टेट ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। गौर हो कि मुकाबले में पंजाब के अलग-अलग शहरों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में सहजप्रीत ने तीन मुकाबलों में हिस्सा लेकर तीन ट्रॉफी जीती। उसने सब जूनियर कैटेगरी में पहली पोजीशन, जूनियर और यूथ गर्ल्स दोनों में तीसरी पोजीशन हासिल की। वहीं, नमन मेहरा ने पुरुषों की सिंगल्स कैटेगरी में दूसरा स्थान पाया।

जूनियर महिला टीम में हरगुण कौर ने पाई दूसरी पोजीशन

हरगुण कौर ने जूनियर महिला टीम में दूसरी पोजीशन पाई। गौतम ने जूनियर ब्वॉयज में तीसरा स्थान पाया। सभी खिलाड़ियों को लुधियाना टेबल टेनिस एसोसिएशन ने बधाई दी। इस बारे में मनमीत सिंह और हरजिंदर सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में इनके साथ ही राघव भनोट, आरव दादू, जसमीन कौर, यशवी शर्मा, आरव बत्ता, अग्रिम, अमरिंदर, विहान, याना, याती, पलक, तमनप्रीत, आर्यन शर्मा, विवेक, इशरीन, ध्रुति, ऐशवीर, विकास, गौतम, आयुष ग्रोवर, आमिर, इशरीन, ऐशवीर, पुरुष टीम में गौतम, आमिर, समीर, विशाल, इशरीन, ऐशवीर, निशु ने भी हिस्सा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sahajpreet won 3, Naman, Hargun, Gautam won 1-1 trophy, city players showed stamina in Punjab State Open Table Tennis Championship

https://ift.tt/2MgJy0b
December 29, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment