Amazon

Saturday, December 26, 2020

भाजपा ने स्व. वाजपेयी को श्रद्धासुमन भेंट किए

भारतीय जनता पार्टी ने मंडल प्रधान सुरेश राठी की अगुवाई में गांव बंगा में पूर्व पीएम वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब के सीनियर नेता ज्ञानचंद सैनी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धा के फूल भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान और एक अच्छे कवि भी थे। उनका जीवन साधारण रहा और हमेशा जनता के लिए काम किया। मौके पर प्रकाश सिंह, राज कुमार सैणी, दर्शन सिंह, बलवारा सिंह मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2KAK3BM
December 26, 2020 at 05:23AM

No comments:

Post a Comment