शेरपुर के नजदीक सोमवार की रात एक मजदूर को तेज रफ्तार कार सवार पुलिस मुलाजिम ने टक्कर मारी और घसीटता ले गया। हादसा होता देख लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने मुलाजिम को घेर लिया और घायल शिव पूजन (32) को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, मौके पर पहुंची चौकी शेरपुर की पुलिस ने मुलाजिम को थाने में बैठा लिया है और जांच शुरू कर दी है। शिव पूजन ने बताया कि वो प्राइवेट फैक्टरी में मजदूरी करता है। रात करीब 8 बजे वो साइकिल पर घर जा रहा था। जब वो शेरपुर चौक के पास पहुंचा तो पीछे से सेंट्रो कार सवार पुलिस मुलाजिम आया। जिसने उसे टक्कर मारी और घसीटता ले गया। तब तक
लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने कार रोक ली। लोगों ने आरोप लगाया कि जब चालक को निकाला तो उसने वर्दी पहन रखी थी और शराब के नशे में धुत था। जिससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। फिर पुलिस उसे थाने ले गई। जहां उसने बताया कि वो अमृतसर में तैनात है और लुधियाना से होते हुए काम के सिलसिले में जा रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3mQ79RW
December 29, 2020 at 05:14AM
No comments:
Post a Comment