भाजपा के अर्बन नक्सलवादी बयान को लेकर सूबे की सियासत में घमासान मच गया है। मोबाइल टावरों की लाइनों को उखाड़ कर बिजली कनेक्शन काटे जाने की घटनाओं को लेकर बीजेपी नेता सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साध रहे हैं। वहीं कैप्टन ने भी बीजेपी नेता के बयान को लेकर पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर
मोबाइल टॉवर की लाइनों को उखाड़ कर बिजली कनेक्शन काटने की घटनाओं में शहरी नक्सली ताकतों का उत्साहित प्रयास है। इन घटनाओं की जगह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत ऐसे तत्वों को रोकने में असफल सिद्ध हो रही है एवं पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब होने देने के लिए कैप्टन सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। यानी सरकार इन्हें बढ़ावा दे रही है
कैप्टन ने किया पलटवार, किसानों को बदनाम करने की चाल बंद करे बीजेपी
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा नेता तरुण चुघ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन टिप्पणियों से भाजपा लीडरशिप अपने राजनैतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के खातिर बौखलाहट में निचले स्तर पर उतर आई है। मुख्यमंत्री ने भाजपा को इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे किसानों को ‘अर्बन नक्सली’, ‘खालिस्तानी’ और ‘बदमाश’ जैसे नामों के द्वारा बदनाम करने की चाल बंद करने के लिए कहा। अगर भाजपा अपनी होंद की लड़ाई लड़ रहे नागरिकों और आतंकियों, दहशतगर्दों, गुंडों में फर्क नहीं कर सकती है तो उसे लोगों की पार्टी होने का रचा जा रहा आडंबर छोड़ देना चाहिए।’ भाजपा की शासन वाले हरियाणा और यूपी में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। क्या इन सभी स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे किसान बीजेपी नेता को नक्सलियों जैसे दिखाई देते हैं? इसका क्या मतलब है कि हर तरफ कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है?
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37Pz1Bt
December 28, 2020 at 05:19AM
No comments:
Post a Comment