Amazon

Monday, December 28, 2020

बारिश से पहले उत्तरी हवाओं के कारण ठिठुरन, आज भी बूंदाबांदी के आसार, 1-2 जनवरी को धुंध छाएगी

पहाड़ी क्षेत्रों में हवा का लो प्रेशर एरिया बनने से पूरा हफ्ता बादल छाएंगे और 28 दिसंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं। 1 और 2 जनवरी को गहरी धुंध रहेगी। इससे पहले 3 दिन बादल छाए रहेंगे। इस तरह पूरा हफ्ता मौसम की उथल-पुथल के बीच गुजरेगा। दिन-रात के तापमान में अंतर कम होगा। दिन में तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। यह दिन में तीन डिग्री कम हुआ है जबकि रात दो डिग्री बढ़ा है।

इससे तापमान के अंतर में कमी के चलते दोआबा के अन्य इलाकों के मुकाबले यहां ठिठुरन बढ़ने का माहौल बन गया। रविवार को हवाओं की गति बढ़ी, उत्तरी हवाओं के चलते एक तो ठिठुरन में इजाफा हुआ और दूसरा बादलों की गर्जना के साथ बूंदाबांदी के चलते दिन में भी ठंड बढ़ी है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, पूरा हफ्ता बादल छाएंगे, रात को कड़ाके की ठंड

रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और सीमित समय के लिए धूप निकली। दोपहर 1 बजे मौसम बदलना शुरू हुआ। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। इसके बाद 2:45 बजे आसमान का रंग काला हुआ और बादलों की गर्जना के साथ पश्चिम विक्षोभ का नतीजा आ गया। दोआबा रीजन में सबसे पहले कपूरथला में बूंदाबांदी शुरू हुई, इसके बाद जालंधर में पानी बरसा।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के एक्सपर्ट ने बताया कि आमतौर पर दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिन का तापमान 20 और रात का 10 डिग्री के आसपास होता है लेकिन इस बार उलटा ट्रेंड चल रहा है। रात का तापमान अभी तक जालंधर में 4 डिग्री से नीचे चल रहा था। जब किसी शहर में 4 डिग्री से कम तापमान होता है तो उसे कोल्ड डे के तौर पर माना जाता है। इसी दौरान जालंधर में इनके टेंपरेचर में भी कमी आने लगी है। यह कमी पूरा हफ्ता जारी रहेगी। जब हवाएं उत्तर दिशा से चलती है तो पहाड़ी राज्यों की ठंडक मैदानों में आकर सर्दी पैदा करती है, अब यह प्रोसेस जारी रहेगा।

जालंधर में हवा का प्रदूषण दूर हुआ
सिटी में हवा का मानक केवल 79 रह गया। जोकि 150 चल रहा था। रविवार को एक तो छुट्टी थी और दूसरा फायदा हल्की गति से चलने वाली हवाओं के कारण हुआ। हवाएं चलने से प्रदूषण के कण बह गए।आज हाईवे पर धुंध रहेगी किसान आंदोलन के चलते बड़ी संख्या में रोजाना जालंधर से लोग दिल्ली की तरफ हाईवे पर सफर कर रहे हैं। उन्हीं अलसुबह गहरी धुंध का सामना करना पड़ सकता है और बीच-बीच में हल्की बारिश से सामना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thunderstorms due to northern winds before rain, drizzle is expected today, mist on January 1-2

https://ift.tt/2Mdzjd1
December 28, 2020 at 05:17AM

No comments:

Post a Comment