Amazon

Wednesday, December 30, 2020

विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में करवाया श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ

विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. एसएन रुद्रा ने बताया कि विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष सुखमनी साहिब का पाठ करवाया जाता है। इस वर्ष भी श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की हजूरी में समूह स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने सबकी की मंगलकामना के लिए श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया और आने वाले वर्ष के मंगलमय होने की कामना की। इस पश्चात सभी लोगों व विद्यार्थियों ने लंगर का ग्रहण किया। स्कूल के प्रशासक विपन शर्मा ने बताया कि जैसा कि हम जानते है कि गत वर्ष कोरोना जैसी महामारी से युक्त रहा है। इसलिए नववर्ष के सुखद आगमन की कामना के लिए स्कूल में प्रत्येक वर्ष की तरह श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। इस पाठ में स्कूल के सरंक्षक प्रभा भास्कर, चेयरमैन गौरव सागर भास्कर, डॉली भास्कर, हरजिंदर सिंह बिट्टू सांगा, धर्मजीत सिंह, गुर्जेश बजाज, विनीत गुप्ता, समीर मित्तल, एडीसी अमरजीत सिंह गुजराल, संतोख सिंह, गुनबीर सोढ़ी, हरिंदर सिंह भुल्लर, शलिंदर भल्ला सहित अनेक मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3mWaEXa
December 30, 2020 at 05:57AM

No comments:

Post a Comment