Amazon

Saturday, December 26, 2020

भाजपा वर्करों ने स्व. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन जिला प्रधान सुरिंद्र सिंह बग्गे के पीपल की अगुवाई में मनाया। इस मौके जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति भी शामिल हुए।
भाजपा वर्करों ने पूर्व पीएम वाजपेयी के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित की। जिलाध्यक्ष सुरिंद्र सिंह बग्गे के पीपल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन उपलब्धियों भरा व प्रेरणादायक रहा है। इस मौके पर दविंद्र नारंग, सुनील धवन, दविंद्र कपूर, नवनीत शर्मा, दीपक वर्मा, सुनिल ठकर, हरिंदर सिंह कुल, बलकिरण जीत, निशान सिंह, बोबी बाठ, अमरजीत सिंह, हीरा पुगल, मोहित ढल्ल, पीपल सिंह, पारस बत्रा व हरप्रीत

सिंह काला मौजूद रहे।इसी प्रकार पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू द्वारा गांव झुगे छीना सिंह वाला, चांदीवाला, गुंदर गट्टी और हजारा में किसानों को साथ लेकर स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित किए। इस मौके सीमावर्ती गांव के बहुत से किसान और पार्टी के कार्यकर्ता और गणमान्य मौजूद थे। भाजपा फिरोजपुर के ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान अमरिंदर सिंह मोनू रखड़ी वाला ने रक्तदान कैंप सिविल अस्पताल में लगाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2KAK3BM
December 26, 2020 at 05:24AM

No comments:

Post a Comment