Amazon

Thursday, December 31, 2020

सांसद बिट्टू पर पर्चा दर्ज करने की मांग लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस को सौंपा मांगपत्र

लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर प्रदेश का माहौल खराब करने वाले बयान देने का पर्चा दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने जिला प्रधान यादबिंदर शैंटी की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों को मांगपत्र दिया है।

जानकारी देते हुए भाजपा के जिला प्रधान यादविंदर शेट्टी ने कहा कि भाजपा नेताओं की तरफ से एसपी जगविंदर सिंह व डीएसपी सिटी लखबीर सिंह टीवाना को मांग पत्र दिया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का बेहद ऐसा बयान आया है जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है। बिट्टू ने कहा है कि अगर कानून वापस नहीं लिया तो लाशों के ढेर लग सकते है। जोकि बेहद संवेदनशील है। इससे पहले जब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा पर हमला हुआ था तब भी बिट्टू ने गलत बयान बाजी की थी। इस समय किसान भाई आंदोलन कर रहे हैं और भाजपा हमेशा किसानों के साथ रही है। लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसानों को भड़काने में लगे हुए हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर पर्चा दर्ज किया जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान यादविंदर शेट्टी, पूर्व जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडिआया, भाजपा नेता मोनू गोयल, कुलदीप सहौरिया, रघुवीर प्रकाश गर्ग, मंगल देव शर्मा, शिव कुमार, सोहन मित्तल, राजिंदर उप्पल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3o0Cd2U
December 31, 2020 at 05:23AM

No comments:

Post a Comment