Amazon

Monday, December 28, 2020

पंजाब ग्रामीण बैंक में 5 महीने में दूसरी बार चोरी की कोशिश

अजनाला के गांव पुंगा में ग्रामीण बैंक में पिछले 5 महीने में दूसरी बार चोरी का प्रयास किया गर्या। चोरों ने इसकी दीवार तोड़ डाली थी, मगर इतने में गांव वाले इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने 4 से 5 अनजान व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बैंक मैनेजर सुषमा अरोड़ा ने बताया कि पहले अगस्त महीने में चोरों ने दीवार की एक साइड तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन तब पूरी दीवार आर-पार नहीं कर पाए थे। बैंक के साथ ही लगती सीमेंट की दुकान में सोने वाले वर्कर का मोबाइल पिछली बार चोर उठाकर ले गए थे।

इस बार रात के करीब 1.13 पर वर्कर ने उन्हें फोन किया और बताया कि 4 से 5 व्यक्ति दीवार तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं। जब वह वहां पहुंचे और शोर मचाया तो चोर खेतों में से होकर फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3psQu8C
December 28, 2020 at 05:16AM

No comments:

Post a Comment