Amazon

Monday, December 28, 2020

परिवार तीन दिन बाद देगा एसडीएम को बयान

सीआईए स्टाफ की तरफ से 8 दिसंबर रात निज्जरपुरा टोल प्लाजा में किए गए होशियारपुर के युवक इंदरजीत सिंह के एनकाउंटर मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। डीसी के आदेशों पर जांच कर रहे एसडीएम विकास हीरा ने पहले टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मंगवाई थी।

वहीं 24 दिसंबर को एनकाउंटर में मारे गए युवक के परिवार को बुलाया गया था। जिन्होंने 30 दिसंबर के बाद अपने बयान दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं जांच अधिकारी एसडीएम ने इस आपरेशन में शामिल टीम की लिस्ट भी हफ्ते में देने को कहा है।

एनकाउंटर में मारे गए इंद्रजीत का तीन डाॅक्टरों के पैनल ने एसडीएम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया था, जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी। वहीं मजिस्ट्रियल जांच 90 दिन के अंदर पूरी करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था।

सीआईए स्टाफ ने गाड़ी छीन भागे युवक का 8 दिसंबर को निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर किया था एनकाउंटर

एनकाउंटर में मारे गए इंद्रजीत के भाई मनिंदरपाल सिंह ने मामले की पारदर्शिता से जांच करवाने की मांग रखी थी। उसने बताया था कि उसने एसडीएम को पत्र लिखकर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेने को कहा था।

उधर मामले को लेकर पुलिस का कहना रहा था कि अंबाला सीआईए स्टाफ ने अमृतसर के सीआईए स्टाफ को 8 दिसंबर को सूचना दी थी कि इंद्रजीत सिंह निवासी होशियारपुर अंबाला से एक डाक्टर की कार छीन कर लुधियाना-जालंधर के रास्ते से होकर अमृतसर की ओर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने निज्जरपुरा टोल प्लाजा के पास बेरिकेडिंग करके उक्त कार चालक को रुकने का इशारा किया था।

वहीं इंद्रजीत ने बेरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की तो सेल्फ डिफेंस में गोली चलानी पड़ी। गुरु नानक देव अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3psQu8C
December 28, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment