Amazon

Wednesday, December 30, 2020

घर के ताले ताेड़ कैश-गहने ले गए चोर

खेमकरण में एक घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में राम गुलाटी ने बताया कि वह खेमकरण में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। बीते दिन 26 दिसंबर को उसके माता-पिता घर से बाहर गए थे। अगले दिन जब शाम को दुकान से घर वापस आया तो उसने देखा कि उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा था। जब वह घर के अंदर पहुंचा तो एक लड़का, जिसने

कपड़े से अपना चेहरा छिपाया हुआ था, उसे धक्का देकर भाग निकला। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में से करीब 1 लाख 70 हजार की नकदी अाैर 80 ग्राम सोने के गहने अाैर 300 ग्राम चांदी के गहने गायब थे। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3mWaEXa
December 30, 2020 at 05:33AM

No comments:

Post a Comment