Amazon

Sunday, December 27, 2020

कोरोना से 4 की मौत; यूके से आए 77 लोगों में से 27 के सैंपल लिए, 50 की तलाश

दिसंबर के 26वें दिन शनिवार को कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गई है। सभी गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल थे। इस दौरान 31 नए मरीज रिपोर्ट हुए हैं। वहीं प्रशासन ने यूके से आए 77 लोगों में से 27 के सैंपल लिए हैं बाकी 50 लोगों की तलाश की जा रही है।

शनिवार को मृतकों में सुरिंदर सिंह (60) निवासी जंडियाला गुरु, अमरजीत सिंह (60) निवासी धरमपुरा, बलकार सिंह (72) निवासी गांव तिनवाल बाबा बकाला और सुरिंदर पाल सिंह (50) निवासी जंडियाला गुरु शामिल हैं। सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना से 549 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिसंबर के 26 दिनो में ही 48 लोगों ने जान गंवाई है। जिले में अब तक 14,383 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 13,351 लोग ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 38 लोग महामारी को हराकर अपने घर लौटे। 483 लोगों का इलाज चल रहा है।

उधर सेहत विभाग करोना के बदले रूप काे लेकर सतर्क है। यूके से आए जिले के 77 लोगों को चिह्नित कर लिया है। इसमें 27 के सैंपल लिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. रबिंदर सिंह सेठी ने बताया कि इनमें 4 दूसरे जिलों के हैं, जबकि 8 जिले से बाहर हैं।

उनका कहना है कि कुछ के पते गलत हैं, फिलहाल सभी की तलाश जारी है। बता दें कि सोमवार-मंगलवार की रात यूके से आई फ्लाइट में 8 यात्री कोरोना पॉजीटिव थे। इनमें एक बच्चा भी था। 9 में से 1 व्यक्ति अमृतसर का था। सभी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। दो दिन बाद जिला प्रशासन ने घर चले गए निगेटिव मरीजों को क्वारंटाइन करना शुरू किया था। अमृतसर के 10 लोगों में से 6 को क्वारंटाइन कर लिया गया, जबकि तीन दूसरे जिलों को चले गए।

कोरोना मरीजों के लिए 24 अस्पताल, 9 खाली

कोरोना मरीजों के लिए सुनिश्चित किए गए 24 में से 9 अस्पताल शनिवार को खाली हो गए। जिले में 483 संक्रमित हैं। 53 अस्पतालों में हैं, 402 होम आइसोलेशन में और 28 शिफ्टिंग के दौर में हैं। 53 मरीजों में 12 सामान्य, 3 ऑक्सीजन पर, 17 बिना ऑक्सीजन, 19 आईसीयू में और 2 वेंटिलेटर पर हैं। जीएनडीएच में 20 मरीजों में 6 सामान्य, 2 ऑक्सीजन पर और 12 आईसीयू में हैं।

चालान के डर से 1,966 ने दिए सैंपल : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. रबिंदर सिंह सेठी ने बताया कि मोबाइल वैन की सैंपलिंग कारगर साबित हो रही है। चालान कटाने की बजाय लोग जांच कराना बेहतर समझ रहे हैं। शनिवार को जिले में वैनों के मार्फत 466 लोगों के सैंपल लिए गए। सभी निगेटिव रहे हैं। पुलिस की मदद से एक सप्ताह में 1,966 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वैन से अब तक 24,669 सैंपल लिए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 killed by Corona; Sampled 27 out of 77 people from UK, looking for 50

https://ift.tt/3hkyBpH
December 27, 2020 at 04:57AM

No comments:

Post a Comment