Amazon

Sunday, December 27, 2020

दिन का पारा लुढ़ककर 11.20 पर पहुंचा, नॉर्मल से 9 डिग्री नीचे

दिसंबर बीतने के साथ सर्दी का सितम भी बढ़ता जा रहा है। अभी तक सर्द रातें ही ज्यादा तंग कर रही थीं मगर शनिवार को दिन के पारे ने ऐसा गोता खाया कि लोगों को इस सीजन के सबसे ठंडे दिन का सामना करना पड़ गया। शनिवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो नॉर्मल से 9 डिग्री कम था। हालांकि रात का तापमान नॉर्मल से 1 डिग्री अधिक, 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार सुबह जब लोग उठे तो शहर कोहरे की चादर से ढंका था। धुंध इतना घनी थी कि दोपहर 12 बजे तक विजिबिलिटी महज 50 मीटर रही। इस सीजन में पहली बार हुआ जब दोपहर 2 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान सूरज टिमटिमाता सा नजर आया। ढाई बजे के आसपास धूप निकली मगर उसमें तपिश नहीं थी। घंटेभर बाद सूरज फिर धुंध में खो गया। शाम 6 बजते-बजते कोहरे ने शहर को फिर अपनी चपेट में ले लिया और बिजिबिलिटी जीराे हो गई।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और तल्ख होंगे। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में तो सुधार नजर आएगा मगर रातें और ठंडी होंगी। इस साल के बचे हुए 5 दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री और न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 31 दिसंबर को न्यू ईयर वाले दिन न्यूनतम पारा 2 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान सुबह-शाम घनी धुंध देखने को मिल सकती है।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को फीका करेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को बादल छाए रहने का अनुमान है। इसकी वजह से रात का तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। यानि ठंड की वजह से न्यू ईयर सेलिब्रेशन फीका रह सकता है।

धुंध की मार, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

अमृतसर-तरनतारन में दिनभर छाई धुंध की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। जीरो विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर कुछ नजर नहीं अा रहा था। ऐसे में लाइट्स जलाकर चल रहे वाहन भी सड़कों पर रेंगते नजर आए।

उड़ानों पर असर लेट गईं 6 फ्लाइट, 2 रद्द

घने कोहरे के कारण शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स देरी से गईं। स्पाइसजेट की दिल्ली व मुंबई की फ्लाइट रद्द करनी पड़ गईं।

फ्लाइट्स जो लेट हुई

नांदेड़ साहिब की फ्लाइट 8.10 बजे की जगह 11.24 बजे गई।
श्रीनगर फ्लाइट 9.30 बजे की जगह 11.20 बजे गई।
मुंबई फ्लाइट 1.20 बजे की जगह 2.21 बजे गई।

श्रीनगर फ्लाइट 11.30 बजे की जगह 12.51 बजे गई।
नांदेड़ की फ्लाइट 11.45 बजे की जगह 12.45 बजे पहुंची।

वापस दिल्ली गई फ्लाइट

स्पाइसजेट की फ्लाइट ने 6.50 बजे दिल्ली से उड़ान भरी मगर जीरो विजिबिलिटी के चलते वापस दिल्ली लौटानी पड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार दोपहर 1.30 बजे खालसा कॉलेज के सामने जीटी रोड पर छाया कोहरा और उसमें से गुजरते वाहन चालक।

https://ift.tt/2KY2zE4
December 27, 2020 at 04:55AM

No comments:

Post a Comment