Amazon

Wednesday, December 30, 2020

सांसद बिट्टू के बयान के विरोध में भाजपा उतरी, 2 जनवरी को होगी रैली

भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंघल की अध्यक्षता में एक बैठक सर्किट हाउस लुधियाना में सम्पन्न हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देशा अनुसार 2 जनवरी 2021 दिन शनिवार को भाजपा एक रैली करने जा रही है जो लुधियाना में होगी। उन्होंने कहा कि सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा की गई गलत बयानबाजी के विरोध में भाजपा ने मांग की है कि सांसद रवनीत बिट्टू पर केस दर्ज हो। ताकि पंजाब क माहौल खराब न हो।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता, कांतेंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, योगेंदर मकोल,अश्वनी बहल, महेश शर्मा, आरडी शर्मा, यशपाल जमोत्रा, हर्ष शर्मा, जिला सचिव नवल जैन, कैलाश चौधरी, अमित डोगरा, भूषण गोयल,मनमीत सिंह चावला, संजय गोसाई,पंकज जैन,सुमन वर्मा,तरनजीत सिंह ,शह कशियर सुमित टंडन व अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP comes out in protest against MP Bittu's statement, rally to be held on January 2

https://ift.tt/34TyNXX
December 30, 2020 at 05:18AM

No comments:

Post a Comment