एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो ने राहत फाउंडेशन के सदस्याें के सहयोग से बेसहारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया। रिफ्लेक्टर लगाने की शुरुआत एसडीएम ओम प्रकाश ने की। इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि बेसहारा पशुओं की वजह से प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और इनसे बचाव के लिए आज समाजसेवी संस्थाओं द्वारा बेसहारा पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने की शुरुआत की गई है और अगले 2-3 दिनों में गिद्दड़बाहा के लावारिस पशुओं के सीगों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया जाएगा। इस मौके पर एंटी क्रप्शन एंड क्राइम ब्यूरो के प्रधान सुखपाल शर्मा, पूर्व पार्षद बिंटा अरोड़ा, अनमोल जुनेजा बबलू, मनीष वर्मा मोंगा, पपलू बांसल, वकील किंगरा, बिन्दर बांसल, राकेश बांसल, भीष्म जग्गा, जगजीत सिंह खिप्पल और काला चौधरी आदि भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3mWaEXa
December 30, 2020 at 05:56AM
No comments:
Post a Comment