Amazon

Sunday, November 1, 2020

अर्बन एस्टेट में घर के बाहर खड़ा ऑटो और 2 कारें जलीं, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर पाया काबू

अर्बन स्टेट में घर के बाहर खड़ा एक ऑटो और 2 कारें जल कर राख हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। अर्बन एस्टेट भगवान वाल्मीकि चौक के रहने वाले सुरेश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 3 बजे ऑटो के पास से आवाज आई। पास पहुंचे तो देखा कि ऑटो, उसके साथ खड़ी संजय की जैन कार और एक अन्य कार बुरी तरह जल रही थी। जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी। थाना-7 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुरेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच थाना-7 की पुलिस कर रही है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2TIPW0x
November 01, 2020 at 04:51AM

No comments:

Post a Comment