Amazon

Sunday, November 1, 2020

नाव में बैठ सतलुज पर आते थे तस्कर, शराब निकाल ले जाते, छापेमारी में 2.50 लाख लीटर लाहन बरामद

सतलुज किनारे जालंधर की तरफ से आकर लुधियाना में शराब निकालने आने वालों पर एंटी स्मगलिंग स्टाफ की टीम ने रेड की। वहां से तस्कर तो फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने 2.5 लाख लीटर लाहन और बाकी सामान कब्जे में ले लिया।

फिलहाल आरोपियों की पहचान गांव खैहरा बेट के सुरजीत सिंह, भोलेवाल जदीद के जगीर सिंह और गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। बाकी के जालंधर और संगोवाल के आरोपियों के नाम पता किए जा रहे हैं। स्टाफ इंचार्ज यशपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव खैहरा बेट और नवां रजापुर के पास शराब निकालने का कारोबार चल रहा है। इसे आधार बनाकर पुलिस ने रेड कर दी, जहां से पुलिस को आरोपी तो कोई नहीं मिला, लेकिन 2.5 लाख लीटर लाहन, 12 ड्रम, 3 पीपे, पतीला, पाइप और 15 बोतल देसी शराब वहां से बरामद हो गई।

पहले 100, अब 200 में बेच रहे थे शराब की बोतल

जांच में पता चला कि आरोपियों से कुछ तस्कर जालंधर और गांव संगोवाल के है। संगोवाल से वो किश्ती में बैठकर लुधियाना की तरफ सतलुज किनारे आते हैं। यहां शराब निकालने के बाद वो उसी कश्ती में शराब निकालने के बाद लोड कर लौट जाते थे। ऐसा करने का मकसद ये था कि वहां पुलिस की सख्ती ज्यादा हो गई है, जहां से उन्होंने लुधियाना शराब निकालने का रास्ता चुना। दो महीने पहले जब सख्ती नहीं हुई थी, तब 100 रुपए की बोतल देते थे, लेकिन अब 200 रुपए की बोतल बेच रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smugglers used to come to Satluj in a boat, take away liquor, 2.50 lakh liters of lavan recovered in raids

https://ift.tt/2TGDtKT
November 01, 2020 at 04:59AM

No comments:

Post a Comment