Amazon

Sunday, November 1, 2020

इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और पटेल की जयंती मनाई, कांग्रेसियों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने पूर्व पीएम और पहले उप प्रधानमंत्री को किया याद

आतंकवाद का शिकार हुईं पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर उनको याद किया गया। कांग्रेस, उसके सहयोगी संगठनों के साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।


-कांग्रेस शहरी जिला कमेटी के प्रधान अश्वनी शर्मा की अनुपस्थिति में नमन शर्मा व संजय शर्मा की अगुवाई में पार्टी दफ्तर में कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर सीएम के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू, केके बावा, विधायक कुलदीप वैद्य, सुशील पराशर, राजीव झम्मट ने वाल्मीकि प्रकटोत्सव की बधाई भी दी।
-कांग्रेस देहाती जिला कमेटी के प्रधान सोनी गालिब की अगुवाई में पार्टी दफ्तर में सभा रखी गई। इस दौरान सूबे के पूर्व मंत्री मलकीत दाखा समेत कई सीनियर नेता माजूद रहे।


-शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टैरिरस्ट फ्रंट के प्रमुख अशोक थापर की अगुवाई में शास्त्री सेवा सोसाइटी के सहयोग से दरेसी मैदान के पास हवन यज्ञ कराया गया। जिसमें सतीश सोनी, विजय, संजीव रोशन, ललित वाजा, बिट्टू राजू, त्रिभुवन थापर, शमाज पंडित,पंडित रोहताश आदि शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indira Gandhi's sacrifice day and Patel's birth anniversary celebrated, Congressmen, religious and social organizations remember former PM and first Deputy Prime Minister

https://ift.tt/2HOOpUf
November 01, 2020 at 05:13AM

No comments:

Post a Comment