Amazon

Thursday, December 24, 2020

आपत्तिजनक हालत में चार पुरुष और दो लड़कियां पकड़ीं, संचालक दंपति भी काबू

मल्ली कॉलोनी पुलिस लाइन बटाला के एक घर में दपंति द्वारा चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस भंडाफोड़ किया है। मंगलवार देर रात को थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मल्ली कॉलोनी में रेडकर आपत्तिजनक हालात में 4 पुरुष और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, संचालक दंपति को भी काबू कर लिया गया है। यह जानकारी एसएचओ सिविल लाइन अमोलकदीप सिंह ने दी। एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया

कि सेक्स रैकेट की मेन सरगना बलविंदर कौर और उसका पति नानक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल से उक्त महिला अपने घर में सेक्स रैकेट चला रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी महिला की तरफ से बटाला व आसपास के कुछ होटलों में भी लड़कियां सप्लाई की जाती हैं। बटाला पुलिस की तरफ से कुछ समय पहले कुछ होटलों में रेड तो की गई थी, लेकिन उस रेड को रूटिन चैकिंग बताया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3pk5PZ5
December 24, 2020 at 05:20AM

No comments:

Post a Comment