Amazon

Monday, November 23, 2020

जिला फाजिल्का में कोरोना के 46 नए केस, मौतें 59, 3511 में से 3233 हुए ठीक, 219 एक्टिव

फाजिल्का जिले में रविवार को कोरोना से संबंधित 46 नए मामले सामने आए हैं जबकि 21 स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिला फाजिल्का के 3233 कोरोना मरीज कोरोना खिलाफ जंग जीत के तंदुरूस्त हो चुके हैं और अब तक पूरे जिले में 3511 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 219 और 59 लोगों की मौत हो चुकी है।

उक्त जानकारी देते हुए डीसी ने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके पारिवारिक मैंबर या जान पहचान में किसी व्यक्ति में खांसी, जुकाम बुखार आदि के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जा कर टेस्ट करवाएं जिससे इस बीमारी का समय पर पता लगा कर इस पर काबू पाया जा सके।

उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच की पंजाब सरकार द्वारा किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाती और यह जांच बिल्कुल मुफ्त की जाती है। उन्होंने बताया कि कोरोना संबंधी किसी भी तरह की जानकारी, सहयोग के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर भी संपंर्क किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3fo65m0
November 23, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment