Amazon

Monday, November 23, 2020

बाइक सवार युवक घायल, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

थाना बहाववाला पुलिस ने ट्रैक्टर के पीछे लगी तवियों से टकराने से घायल हुए युवक के बयानों पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव बहाववाला निवासी सोनू पुत्र पालाराम ने मामला दर्ज करवाया कि वे 17 नवंबर को अपने मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था कि सामने से गांव का ही गुरसेवक सिंह पुत्र बिंदर सिंह तेज रफ्तार से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था, जिसके पीछे तवियां थी।

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर से टकरा गया, जिससे वे तवियों पर गिरकर घायल हो गया और उसकी लात भी टूट गई। पुलिस ने सोनू के बयानों पर गुरसेवक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3fo65m0
November 23, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment