लाडोवाल टोल प्लाजा पर शनिवार शाम 5 बजे लुधियाना-जालंधर आने जाने वाले दोनों मार्गों 9 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो कि रात 9 बजे तक जाकर खुला। इस दौरान वाहनों से बाहर निकल लोगों ने प्रशासन व प्लाजा कर्मियों के विरूद्ध की नारेबाजी भी की।
युवा कांग्रेसी नेता गगन ढंड ने बताया कि शाम को उस वक्त जाम लगना शुरू हुआ जब फिल्लौर से लुधियाना की तरफ जाने वाले सतलुज दरिया के पुराने पुल के ऊपर से एक भारी वाहन के गुजरते वक्त उसका चालक संतुलन खो बैठा और वाहन दरिया के पुल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लुधियाना की तरफ जाने वाला पुल का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया।
वाहन को वहां से हटाने के लिए न तो प्लाजा कर्मचारी आगे आए और न ही फिल्लौर व लाडोवाल की पुलिस ने कोई कदम उठाया। लोगों ने एसएसपी जालंधर और पुलिस कमिशनर लुधियाना को फोन कर पुलिस पार्टी भेजने के लिए गुजारिश की। आखिरकार ढाई घंटे बाद प्रशासन की नींद खुली और जाम को खुलवाने के लिए वहां पुलिस पहुंची।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3kP6iAE
November 01, 2020 at 04:45AM
No comments:
Post a Comment