धान की लिफ्टिंग को लेकर जालंधर की मंडियां सबसे आगे चल रही हैं। जैसे ही किसान मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे हैं उसे तुरंत सुखाकर लिफ्टिंग करवाई जा रही है। शनिवार को जालंधर की 8 मंडियों में 2767 टन धान की आमद हुई। इससे पहले 1.11 लाख टन की आमद हो चुकी है और 1.09 लाख टन की लिफ्टिंग है। यानि 95 प्रतिशत धान जालंधर की मंडियों में से उठाई जा चुकी है।
इसके साथ खरीदी गई धान की पेमेंट भी किसानों को 48 घंटे में ट्रांसफर किया जा रहा है। सेक्रेटरी सुरिंदर शर्मा ने बताया कि मंडी में धान की लिफ्टिंग और खरीद पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। किसानों व व्यापारी वर्ग को किसी तरह की परेशानी न आए। उसके लिए मंडी मार्केट कमेटी के कर्मचारी मंडी में किसानों से बात करते रहते हैं।
सुरिंदर शर्मा ने कहा कि लिफ्टिंग को लेकर जालंधर की मंडियां इस समय सबसे आगे चल रही है। मकसूदां मंडी में भी धान की फसल को सुखाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TEMzHV
November 01, 2020 at 04:43AM
No comments:
Post a Comment