बच्चे किडनैप कर उनके हाथ-पांव जला भीख मंगवाने वाले किडनैपर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अफसरों ने लापता बच्चे विकास को भी आरोपी की ओर से किडनैप करने का दावा किया। प्रेसनोट तक जारी कर िदया। मगर आरोपी से पूछताछ में बच्चे का सुराग नहीं मिला। अब पुलिस ने खुद का बचाव करने को बच्चा आरोपी ने किडनैप न करने की गलती लगने की बात कह टाल-मटोल की।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जीवन नगर में विकास (4) 22 सितंबर को लापता हो गया था। इसके बाद फोकल पॉइंट पुलिस ने अवैध हिरासत में रखने का मामला दर्ज कर लिया। जॉइंट कमिश्नर कंवरदीप कौर ने कहा कि शक था कि बच्चा आरोपी ने अगवा किया है। उससे पूछताछ में विकास का किडनैप करने की बात सामने नहीं आई।
पुलिस का दावा: आरोपी के पास ही रहता था विकास
पुलिस ने प्रेस नोट में कहा था कि विकास को आरोपी ने किडनैप किया था। पुलिस ने यह तक कह दिया कि आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि विकास उसके पास रहता था। इसके चलते उसका रिमांड ले बच्चा बरामद किया जाएगा, लेकिन अब अफसरों का कहना है कि हमें पहले लगा था कि विकास को आरोपी ने अगवा किया है। मगर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। उसे अभी ढूंढ रहे हैं। इससे साफ है कि पहले वाहवाही लूटने के लिए बयान दे दिए, लेकिन जब बच्चा न मिला तो अपने ही बयानों से अफसर इनकार करने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TDF985
November 01, 2020 at 05:09AM
No comments:
Post a Comment