Amazon

Sunday, November 1, 2020

गडवासू ने कई कोर्स के लिए फिर से मांगीं अर्जियां, डेयरी टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ फिशरीज में सीटें खाली, अब 6 तक कर सकेंगे आवेदन

गडवासू ने बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी, वेटरनरी साइंस और एनीमल हेल्थ टेक्नोलॉजी डिप्लोमा और मास्टर्स प्रोग्राम के लिए फिर से एप्लीकेशन मांगी है। इन्हें स्टूडेंट्स 6 नवंबर तक ऑफलाइन या ईमेल के जरिए यूनिवर्सिटी को भेज सकते हैं। स्टूडेंट्स को हर कोर्स के मुताबिक लेट फीस भी देनी होगी।


बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी के लिए स्टूडेंट्स को 1700 रुपए, बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस और बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के लिए 1700 रुपए की लेट फीस देनी होगी। वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हेल्थ टेक्नोलॉजी डिप्लोमा के लिए 4400 रुपए की लेट फीस, मास्टर्स प्रोग्राम के लिए 7000 रुपए लेट फीस चुकानी होगी। मगर यूनिवर्सिटी ने कहा है कि अब स्टूडेंट्स की एप्लीकेशन तभी मान्य होगी, जब 15 अक्टूबर तक एप्लीकेशन देने वाले स्टूडेंट्स से सीट नहीं भरी जाती। स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन फॉर्म यूनिवर्सिटी में पोस्ट के जरिए या फिर यूनिवर्सिटी की ईमेल पर भेजना होगा।

बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस की टेंटेटिव मेरिट जारी

यूनिवर्सिटी ने बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस के लिए भी टेंटेटिव मेरिट लिस्ट जारी की है। इस बार एंट्रेंस टेस्ट की बजाय नीट के ऑल इंडिया रैंक के आधार पर मेरिट बनाई है। किसी को आपत्ति है तो 4 नवंबर तक दर्ज करवाई जा सकती है। 899 स्टूडेंट्स की मेरिट जारी की है।

बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस कॉलेज में साथ ही यूनिवर्सिटी ने हाल ही में ली गई काउंसलिंग के बाद खाली रहती सीटों की जानकारी भी दी है। बेचलर ऑफ फिशरीज साइंस में सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं। इसमें जनरल कैटेगरी में भी सबसे ज्यादा सीटें हैं। इनकी काउंसलिंग दोबारा से कब की जाएगी। इसके बारे में फिलहाल घोषणा नहीं की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gadwasu again sought applications for several courses, seats in Dairy Technology, Bachelor of Fisheries vacant, till 6 can apply now

https://ift.tt/3oJVPZD
November 01, 2020 at 05:08AM

No comments:

Post a Comment